शहीद जवान के परिजनों ने लौटाई 'सरकारी मदद', बोले- शराब पीकर नहीं मरा मुजाहिद

0
Translate News:
     जम्मू के सुंजवान कैंप में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ जवान मुजाहिद खान के परिजनों ने बिहार सरकार की तरफ से दी जाने वाली सहायता की राशि को ठुकरा दिया है.
    मुजाहिद के अंतिम संस्कार के वक्त जिला प्रशासन की तरफ से उनके भाई इम्तियाज को जिला प्रशासन की तरफ से पांच लाख रुपये का चेक सौंपा गया, जिसे उन्होंने लौटा दिया.
     मालूम हो कि बिहार में हादसे या किसी आपदा में मौत होने पर भी सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की मदद दी जाती है. पीरो का लाल मुजाहिद आतंकियों से लोहा लेते हुए जम्मू में शहीद हुआ था, ऐसे में इस राशि पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं.
    बता दें कि मुजाहिद खान को आरा के पीरो में बुधवार को सुपुर्द ए खाक़ किया गया. इस दौरान उसके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. हालांकि इस जनाजे में नीतीश सरकार के किसी मंत्री के शामिल नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहा है.
    ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असुदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर सवाल किया, 'बिहार के पीरो जिले में रहने वाले सीपीआरपीएफ के शहीद जवान मुजाहिद खान के परिवार से मिलने नीतीश कुमार का एक भी मंत्री नहीं आया.'
    इससे पहले मुजाहिद का पार्थिव शरीर जब मंगलवार शाम पीरो पहुंचा, तो वहां उन्हें सलाम करने युवाओं की भीड़ जमा थी. ऐसे लग रहा था कि पूरा शहर ही सड़क पर उतर आया है, जहां हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों युवाओं मुजाहिद की बहादुरी के सम्मान में नारे लगाते रहे.


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top