UP में एनकाउंटर का खौफ: थाने पहुंचा आरोपी, बोला- मुझे गोली मत मारना, जेल में डाल दोशामली।। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर्स का अपराधियों के मन में खौफ इस कदर है कि अपराधी खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले से सामने आया है. यहां एक अपराधी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के आगे हाथ जोड़कर अपने जान की भीख मांगने लगा. हत्या का आरोपी अपने साथी के साथ थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष से गोली नहीं मारने और खुद को जेल में बंद करने की गुहार लगाई.
दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध खत्म करने के लिए सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को अपराध के खिलाफ मुहिम छेड़ने का निर्देश दिया है. इसके बाद से ही पुलिस नामचीन बदमाशों को या तो मुठभेड में मार गिराया या उन्हें धर दबोचा. एनकाउंटर में मारे जाने की डर से यूपी के जिला शामली स्थित झिंझाना थाने में एक हत्या आरोपी अपने साथी के साथ पहुंचा. आरोपी ने एसएचओ संदीप बालियान से कहा, 'साहब, मुझे जेल में डाल दो. मैं हत्यारा हूं. मैं एसपी के डर से हरियाणा भाग गया था कि कहीं एसपी साहब मुझे गोली न मार दें.' आरोपी की बात सुनकर थानाध्यक्ष संदीप ने उसे तत्काल कस्टडी में लिया और जेल में डाल दिया.
