बीएसपी ने खुद की जड़े खोदनी की शुरू, मायावती की बेहद ख़ास विधायक को पार्टी से किया बाहर

0
Translate News:
मायावती की बेहद ख़ास रहीं पूजा बीएसपी से बाहर
    इलाहाबाद शहर पश्चिमी की पूर्व विधायक पूजा पाल को बहुजन समाज पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। बीएसपी वाकई अब पूरी तरह बदल चुकी है। उसने खुद की जड़ों में मट्ठा डालना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि पूजा पाल राजू पाल की पत्नी है। राजू पाल ने बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ को शहर पश्चिमी से चुनाव हराया था। जिसके बाद दिनदहाड़े उन्हें सरेराह गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी गई थी। सूबे की सियासत में हनक रखने वाले बाहुबली अतीक अहमद को धूल चटाने वाली पूजा पाल को अचानक पार्टी से बाहर कर दिया गया है जिसकी खबर मिलते ही शहर की सियासी सरगर्मी में आग लगा दी है।
      बहुजन समाज पार्टी के जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक गौतम ने पत्रिका से फोन पर बात की और बाताया की पार्टी में अनुशासन हीनता करने वालो की कोई जगह नही है। वह कोई भी हो उन्होंने बाताया की बीते विधानसभा चुनाव के बाद किसी भी कार्यकर्म में पूजा पाल शामिल नही हो रही थी। पार्टी के कार्यकार्ताओ की बात नही सुन रही जिसके चलते पार्टी आलाकामन ने सख्त निर्णय लिया है बता दें की पूजा शहर पश्चिमी से दो बार लगातार विधायक रही है और इस चुनाव में सिद्धार्थ नाथ सिंह से चुनाव हार गई थी। विधायक पूर्व विधायक पूजा पाल के पति राजूपाल की 25 जनवरी 2005 को दिनदहाड़े गोलीयों से भून हत्या कर दी गई । इस हत्याकांड मामले में सीधे तौर पर बाहुबली अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ सहित तमाम लोग आरोपी बनाए। इसके बाद से अब तक कोई भी चुनाव अतीक अहमद नही जीत पाए । फूलपुर से सांसद होने के बाद अतीक श्रावस्ती और प्रतापगढ़ से चुनाव लड़े लेकिन कामयाब नही हो सके इस घटना के बाद शहर में जमकर तांडव हुआ था और खुद मायावती इलाहाबाद आकर पूजा पाल के को अपना समर्थन दिया था और कहा था कि पूजा पाल की तरफ आंख उठाने वाले को बक्सा नहीं जाएगा जिसके बाद बाहुबली अतीक अहमद लंबे समय तक भूमिगत रहे और सलाखों के पीछे रहे गौरतलब है कि इन दिनों फिर अतीक अहमद तमाम विवादों को लेकर जेल देवरिया जेल में बंद है और राजू पाल हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चल रही।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top