Breaking News
Loading...

गर्दन काटकर फेवीक्विक से जोड़ने लगा बेटा, दर्द से चीखता रहा पिता

0
    बस्ती।। यूपी में एक कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत सामने आई है आरोपी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता का धारदार हथियार से गला रेत दिया इसके बाद फेवीक्विक से उसे जोड़ने की कोशिश करने लगा पिता की चीख बाहर ना जाए इसके लिए टीवी की आवाज तेज कर दी पिता को घर में कैद कर फरार हो गया पड़ोसियों की सूचना पर पिता को बचाया जा सका है l
    जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के दरियापुर जंगल टोला के भैसहवा गांव में रामदेव मिश्र 65 रहते हैं वह रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं बीते शनिवार को उनके चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे उनकी हालत देखकर हर कोई दंग रह गया तुरंत गांव के प्रधान और पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने घायल रामदेव को अस्पताल में भर्ती कराया l
    रामदेव ने बताया कि उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है वह अपने बेटे जगदीश बहू और दो पोते के साथ रहते हैं घटना वाली रात वह सो रहे थे उसी वक्त किसी बात से नाराज हुआ उनका बेटा पहुंचा और उनकी गर्दन काट दी इसके बाद फेवीक्विक से उनका कटा हुआ गला जोड़ने लगा गर्दन जब नहीं जुड़ी, तो आरोपी उन्हें उसी हाल में छोड़कर फरार हो गया l
    भला हो रामदेव के पड़ोसियों का जिन्होंने उनकी दर्द भरी आवाज सुनी और घर पहुंच गए वहां जाकर देखा कि रामदेव खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ग्राम प्रधान की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने रामदेव के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है l


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)