Breaking News
Loading...

अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटेक से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

0
अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता...
     बॉलीवुड की मशहूर अदाकार श्रीदेवी का निधन हो गया है. श्रीदेवी 54 साल की थीं. उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं. वहां हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।
    श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1978 के फिल्म सोलहवां सावन से हुआ था, लेकिन उन्होंने वर्ष 1983 की फिल्म हिम्मतवाला से खूब सुर्खियां बटोरीं. श्रीजेवी की सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, खुदा गावाह और जुदाई फ़िल्में हैं. श्रीदेवी को अब तक पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)