कम पढ़ा-लिखा था, नहीं तो लोन लेता करोड़ों उड़ाता और भाग खड़ा होता

0
Translate News:
स्वर्गीय भूंखे पेट बेरोजगार नौजवान मधु कुडूकुमन्ना को समर्पित ...
     पढ़े-लिखे लोगों के राज्य केरल से तस्वीरें आयी है। यह जो फटेहाल सा दिखाई दे रहा है। महज 27 साल का है। मधु कुडूकुमन्ना। भूखा था। और बेबस भी। गुनाह बस इतना की उसने एक किलो चावल चुरा लिए। कीमत 40 या 50 रुपए रही होगी। उतनी ही जितने का हर दिन यूपी-बिहार वाले तम्बाखू चबा जाते है। मध्य प्रदेश, राजस्थान के लड़के बीड़ी सिगरेट फूंक देते है। बस उतना ही।। लेकिन...पकड़ा गया। कम पढ़ा-लिखा था। हुनर सिख नहीं पाया। नहीं तो लोन लेता। माल्या की तरह। नीरव मोदी जैसे बड़े लोगों की संगति करता। करोड़ों उड़ाता। दावतें देता। लेकिन, अफसोस... कर न सका। इधर...भनक लगते ही भीड़ का ज़मीर जाग उठा। इस घनघोर अनैतिक कृत्य के लिए। सबक भी जरूरी था। टूट पड़े सबके सब। जो ना मार सके सेल्फी लेकर योगदान दिया। आखिर सांसे कब तक टिकती उखड़ ही गई। आज थोड़ी हलचल है। कल से फिर शांति होगी।। बहरहाल, भीड़ की जय हो। एकता अटूट रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top