Breaking News
Loading...

India TV के वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला

0

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शुक्ल पर लोकल ट्रेन के गुंडों ने किया कातिलाना हमला
    वरिष्ठ पत्रकार एवं India TV के सीनियर प्रिन्सिपल रिपोर्टर सुधीर शुक्ला पर हुए जानलेवा हमले की घटना की मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा कड़ी निंदा की गई है।
     सुधीर जी अलसुबह ऑफिस के लिए निकले थे। मीरारोड स्टेशन पर जब वे ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। तब ट्रेन के गेट को जाम रखने वाले गिरोह ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सुधीर जी के सिर पर गंभीर चोट आई है। सुधीर जी का मोबाइल भी इन गुंडों ने छिन लिया ताकि वे फोटो या वीडियो रिकार्डिंग न कर सकें ।
      किसी तरह वे अंधेरी स्टेशन पर लहूलुहान हालत में उतर पाये और पूरी घटना की जानकारी अंधेरी GRP को दी। उनका मेडिकल कराने के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद RPF क्राइम ब्रांच ने वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शुक्ल जी पर कातिलाना हमला करने वालों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)