नेताजी सुभाष बोस की प्रतिमा पर रंग डाल किया अपमान

0
Translate News:
    जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित श्रीनाथ तलैया मैदान के पास बने सुभाष पार्क में लगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर काला रंग फेककर उन्हें अपमानित करने की वारदात हुईl सुभाष पार्क शहर के बीच स्थित है, लेकिन इसके बावजूद यहां सुबह से देर रात तक नशा करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है, लेकिन विशेष मौकों पर ही यहां देखरेख की औपचारिकताएं की जाती हैं।
    त्रिपुरा, विधानसभा में विजय के बाद त्रिपुरा में गिराई गई लेनिन की मूर्ति की प्रतिक्रिया स्वरूप बंगाल, यूपी, केरल, तमिलनाड में कई महापुरुषों की प्रतिमाएं खंडित की गईं। जिसके बाद से पूरे देश में महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ होने की आशंका बनी हुई है। कुछ लोग नेताजी की प्रतिमा पर रंग फेंकने की घटना को कोई राजनैतिक गतिविधि तो कोई इसे पीछे शांति भंग करने का षड़यंत्र बता रहा है। त्रिपुरा में शुरू की गई इस मुहीम की देशव्यापी प्रतिक्रया हो रही है दुर्भाग्य से इस चपेट में मध्यप्रदेश भी आ गया l

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top