बॉयफ्रेंड को गोली मारकर लूटेरो ने गर्लफ्रैंड से किया गैंगरैप

0
Translate News:
Image may contain: 1 person     मुम्बई।। मुंबई के कल्याण में बदमाशों ने एक लड़के को गोली मारने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने कीमती सामान छीनने की कोशिश की, तो लड़के ने विरोध किया. इस पर बदमाशों ने गोलियां मारकर उसे ढेर कर दिया, फिर लड़की के साथ गैंगरेप किया. पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है.
     जानकारी के मुताबिक, कल्याण के पास टिटवाला की पहाड़ी से एक प्रेमी जोड़ा गुजर रहा था. उसी वक्त वहां कुछ बदमाश पहुंच गए. उनके साथ लूटपाट की कोशिश करने लगे. इस पर ब्वॉयफ्रेंड ने उनका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इसके बाद बदमाश फरार हो गए.
     मृतक की पहचान दिनकर के रूप में की गई है. वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सोमवार की शाम करीब 7.30 टिटवाला से निकल रहा था. उसी वक्त बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करके इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस अधिकारी योगेश गुरव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके इस मामले की जांच की जा रही है.
     बताते चलें कि मायानगरी मुंबई में एक कॉलेज छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप का मामला कुछ महीने पहले सामने आया था. यह घटना मुंबई के पश्चिमी उपनगर चारकोप की है. घटना के समय पीड़ित छात्रा कॉलेज जा रही थी. उसी दौरान उसके पास एक कार आकर रूकी. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती कार में बैठे बदमाशों ने उसे अंदर खींच लिया.
     आरोपियों ने छात्रा से चलती कार में गैंगरेप की वारदातको अंजाम देने के बाद उसे मलाड में मड आइलैंड के पास फेंककर फरार हो गए थे. पीड़ित छात्रा ने किसी तरह परिजनों को फोन कर आपबीती बताई थी. पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया था. बताया गया था कि तीन आरोपियों में से पीड़िता एक आरोपी को जानती थी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top