ऐसी है इस CM की लव स्टोरी, लड़की को आइने में देख हुआ था प्यार
Headline News
Loading...

Ads Area

ऐसी है इस CM की लव स्टोरी, लड़की को आइने में देख हुआ था प्यार

   अमृतसर।। 11 मार्च पंजाब के 26वें चीफ मिनिस्टर कै. अमरिंदर सिंह का 76वां बर्थडे है। बहुत कम लोग जानते हैं कि कै. अमरिंदर ने बचपन में जूनियर हाई जंप का रिकॉर्ड बनाया था। वे जिला स्तर के स्पोर्ट्स इवेंट में 4 फीट 7 इंच की ऊंचाई तक कूदे थे।
आइने के जरिए किया था होने वाली वाइफ का दीदार
- अमरिंदर सिंह की शादी प्रणीत कौर से हुई। दोनों की पहली मुलाकात का इंटरेस्टिंग किस्सा खुशवंत सिंह द्वारा लिखित इनकी बायोग्राफी में दर्ज है।
- किताब के मुताबिक अमरिंदर ने अपनी होने वाली वाइफ को पहली बार एक शादी में देखा था। वो अपनी बहन रूपिंदर के जोर देने पर उस शादी में गए थे।
- रूपिंदर इन्हें प्यार से युवी कहकर बुलाती थीं। पार्टी में डिनर करते वक्त रूपिंदर ने इन्हें प्रणीत के बारे में बताया था, जो कि उसी पार्टी में मौजूद थी।
- प्रणीत को देखने के लिए अमरिंदर ने एक छोटे आइने की मदद ली थी। पगड़ी ठीक करने के बहाने उन्होंने उस आइने में अपनी होने वाली वाइफ का रिफ्लेक्शन देखा था। पहली नजर में ही वे उन पर फिदा हो गए थे।
बहन की अलमारी से चुराकर गिफ्ट करते थे परफ्यूम
- खुशवंत सिंह की किताब के मुताबिक अमरिंदर अपनी बहन रूपिंदर की अलमारी से नई परफ्यूम की बॉटल चुराकर अपनी मंगेतर को गिफ्ट करते थे।
- दोनों की शादी 31 अक्टूबर 1964 को हुई।

Post a Comment

0 Comments