60 साल का बुजुर्ग, पुलिसकर्मी समेत 8 हैं कठुआ गैंगरेप के गुनहगार

0
Translate News:
     जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची आसिफा के साथ गैंगरेप और हत्या मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. इसमें गैंगरेप के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड 60 साल के सांझी राम को बताया गया है. वहीं इनमें से कुछ आरोपी हिंदू एकता मंच से भी जुड़े हैं.
    बता दें कि सांझी राम ही वही शख्स है जिसने मासूम आसिफा के साथ वहशियत का खेल रचा. वह राजस्व विभाग का पूर्व अधिकारी है. सांझी राम ने ही आसिफा का अपहरण कर मंदिर में उसे बंधक बनाकर रखा और रेप किया.
      इसके अलावा गैंगरेप केस में एक नाबालिग भी आरोपी है. जो मास्टरमाइंड सांझी राम का रिश्तेदार है. इसी नाबालिग ने मेरठ के एक अन्य आरोपी विशाल जंगोत्रा को इस घटना के बारे जानकारी दी और कहा कि हवस बुझाना चाहता है तो मेरठ से जल्दी आ जाए.
      12 जनवरी को विशाल जंगोत्रा कठुआ के रासना गांव पहुंचा. उसके बाद आरोपी मंदिर गया जहां भूखे पेट बंधक लड़की को नशे की टेबलेट दिए गए और रेप किया. चार्जशीट के अनुसार विशाल मीरापुर के एक कॉलेज में एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है. विशाल के अलावा रसाना गांव के रहने वाले परवेश कुमार को भी गैंगरेप की साजिश रचने में अरेस्ट किया गया है.
     चार्जशीट में कई पुलिस वालों के नाम भी शामिल हैं. इनमें स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक खजुरिया और सुरिंदर कुमार को पुलिस ने अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की की हत्या के पहले दीपक खजुरिया को फोन किया तो उसने कहा कि थोड़ा इंतजार करो मुझे भी अपनी हवस बुझानी है.
     इनके अलावा हेड कांस्टेबल तिलक राज और सब-इंस्पेक्टर आनंद दत्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. दत्ता पहले इस मामले के जांच अधिकारी थे. सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ता पुलिसकर्मी ने महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट कर दिया था.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top