सीएम योगी से शिकायत करने पर वे कहते हैं राजनीति छोड़ दो - बीजेपी विधायक

0
Translate News:
     यूपी में एक बाद एक बीजेपी सांसदों और विधायकों की नाराजगी से पार्टी और सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है. बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले, छोटेलाल और अशोक दोहरे दलित उत्पीड़न के मामले पर सीएम योगी को कटघरे में खड़े कर चुके हैं. सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर लगातार सीएम योगी सरकार पर हमलावर हैं. अब इस कड़ी में नया नाम देवरिया के बरहज से बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी का है. विधायक सुरेश तिवारी का दर्द है कि सीएम योगी से अधिकारियों की शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है.
     सुरेश तिवारी का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ विधायक की नहीं सुनते हैं. अगर किसी अधिकारी की शिकायत करो, तो सीएम कहते हैं कि राजनीति छोड़ दो. मीडिया से बातचीत में विधायक ने देवरिया के डीएम सुजीत कुमार और सीडीओ राजेश त्यागी पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद को भी जमकर खरीखोटी सुनाई. विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि रुद्रपुर कस्बे में कई स्थानों पर अवैध शराब का धंधा चलता है. इस शराब के धंधे को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद का लड़का और उनके गुर्गे चलाते हैं. जब इस मामले पर जिले के एसपी से शिकायत की तो गुड वर्क करने वाले इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया.
    उन्होंने कहा कि अवैध शराब का सारा गोरखधंधा राज्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है. मैंने डीएम को छह बार फोन किया लेकिन एक बार भी फोन नहीं उठा. सीडीओ भी सुनवाई नहीं कर रहे. इसे लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा. कोई जवाब नहीं मिला. मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर कहा जाता है कि राजनीति छोड़ दो.


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top