उन्नाव गैंगरेप मामला: विधान परिषद चुनाव से पहले कार्रवाई नहीं चाहती सरकार !

0
Translate News:
    उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार सुबह सीबीआई ने हिरासत में ले लिया और उनसे लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को यूपी पुलिस ने विधायक के खिलाफ रेप मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी, लेकिन गिरफ्तारी न होने पर पुलिस बार-बार पर्याप्त सबूत न होने की बात कह रही थी।
     इसके बाद गुरुवार रात गैंगरेप मामले की फाइल यूपी पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई सीबीआई ही करेगी। बताया जा रहा है कि सीबीआई को मामला सौंपने की सलाह बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई थी। इसके अनुसार ही गुरुवार सुबह सरकार ने सेंगर के खिलाफ केस दर्ज कराकर गेंद सीबीआई के पाले में फेंक दी थी।
विधान परिषद चुनाव से पहले कार्रवाई नहीं चाहती सरकार
      इसी के साथ सरकार पर आरोपी विधायक को बचाने के भी आरोप लगे। ऐसा माना जा रहा है कि इसके पीछे वजह इस महीने के आखिर में होने वाले विधान परिषद चुनाव है। जहां बीजेपी के कई ठाकुर जाति के विधायक सेंगर के समर्थन में खड़े हो रहे हैं, वहीं योगी सरकार विधान परिषद चुनाव से पहले सेंगर पर कार्रवाई से बच रही है। बता दें कि विधान परिषद चुनाव में भी बीजेपी राज्यसभा की तरह ज्यादा सीटें जीतना चाहती हैं।
    इस बार नौ एमएलसी के चुनाव के लिए बीजेपी को विधायकों के वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में अपने विधायकों के नाराज न होने का बीजेपी खास ध्यान दे रही है। मामले में एक दूसरा पक्ष भी है जिसके अनुसार रेप के इल्जाम होने के बावजूद भी योगी सरकार आरोपी विधायक की गिरफ्तारी के मूड में नहीं थी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top