8 साल की दिव्यांग बच्ची से 12 साल के लड़के ने किया रेप

0
Translate News:
   तमाम धरना प्रदर्शनों के बावजूद देश में नाबालिग बच्चियों के खिलाफ रेप की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं. अब बिहार के सीवान जिले से एक दिव्यांग नाबालिग बच्ची से रेप की दहला देने वाली घटना सामने आई है. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
    घटना सीवान के गौरैयाकोठी इलाके की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है, जिसे घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
    पुलिस के अनुसार, गौरैयाकोठी के एक गांव में शनिवार की शाम 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची को घर में अकेली पाकर पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला. पुलिस की मानें तो आरोपी युवक नाबालिग बच्ची को अपने घर उठा ले गया और रेप करने के बाद वापस पीड़िता बच्ची को उसके घर छोड़ दिया. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पीड़िता की मां अपने छोटे बेटे को लेकर डॉक्टर के पास गई थी और पीड़िता घर में अकेली थी.
     पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, पीड़िता के बयान पर सीवान के महिला थाना में आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है.
    सीवान महिला थाना की प्रभारी मंजु सिंह ने सोमवार को बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी नाबालिग को रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top