



कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आज बीजेपी सेंधमारी की अपनी कोशिश में सफल हो गई है। जिले का ताकतवर कांग्रेसी परिवार आज जीआईसी ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की रैली में भगवामय हो गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी की मौजूदगी में कांग्रेस एमएलसी दिनेश सिंह अपने जिला पंचायत अध्यक्ष भाई अवधेश सिंह के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हो गए।हमेशा से कांग्रेस के एक सच्चे कार्यकर्ता के तौर पर काम करने वाले दिनेश सिंह को आज जैसे ही बीजेपी का मंच मिला वो कांग्रेस पर हमलावर हो गए। दिनेश सिंह ने कहा वो दिन दूर नहीं जब रायबरेली-अमेठी बीजेपी की होगी। दिनेश सिंह ने कहा कि बीते 50 सालों में कांग्रेस रायबरेली और अमेठी को सिर्फ अपने मौज मस्ती की जगह बनाई है। जिले के विकास के लिए कई गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने बाबा (फिरोज गांधी) का नहीं हुआ वो रायबरेली का क्या होगा।
सीएम योगी ने दिनेश सिंह सहित उनके भाईयों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन एतिहासिक है, आज पंचवटी परिवार बीजेपी में शामिल हुआ है। इसके अलावा सीएम ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी के अन्य नेताओं को धन्यवाद और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ खिलवाड़ किया, देश की न्यायपालिका को भी नहीं छोड़ा, जज लोया के मामले में ऐतिहासिक फैसला आया। कोर्ट के फैसले से कांग्रेस की सोच खुली। राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। राहुल के षडयंत्र से जनता नाराज है। उन्होंने कहा कि पीएम की योजनाएं जनहित में बनाई गई। हमारी सरकार में किसी से भेदभाव नहीं, अकेले रायबरेली में 75 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ। अब आने वाले हर जगह सड़क होगी, रोजगार होगा अब। देश के अंदर पीएम ने बहुत विकास किया।
गरीबों के खाते खुलने शुरू कराए गए। शौचालय बनाकर गरीबों को दिया गया। गरीबों को पीएम आवास दिया गया। आगे भी यह जारी रहेगा और 2022 तक हर गरीब को घर देंगे। 2019 तक हर गरीब को शौचालय देंगे। हर गरीब परिवार को बिजली कनेक्शन। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है बीजेपी। परिवार, जाति की बीजेपी पार्टी नहीं। विकास पूरे प्रदेश में ले जाएंगे। सीएम योगी ने रायबरेली की जनता के बीच ज्यादातर बातें उन्हीं के लिए की। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज का दाम देंगे हम। रायबरेली एम्स की ओपीडी शुरु करने जा रहे रायबरेली का चौतरफा विकास करने जा रहे। हर कमी को बीजेपी सरकार दूर करेगी। सभी लोग मिलकर रायबरेली का विकास करेंगे।
