उन्नाव पीड़िता बोली- कुलदीप सिंह सेंगर 'दद्दू' राक्षस है, उसे फांसी दो

0
Translate News:
    उन्नाव रेप केस में आज केंद्रीय जांच ब्यूरो आरोपी विधायक कुलदीप सिंग सेंगर को कभी भी कोर्ट के सामने पेश कर सकती है. इस बीच रेप पीड़िता ने निजी चैनल से खास बातचीत में कहा कि वह आरोपी विधायक के लिए फांसी की सजा चाहती है.
     उन्नाव में एक होटल में रखी गई रेप पीड़िता का आज लखनऊ में मेडिकल करवाया जाएगा. साथ ही रेप पीड़िता और कुलदीप सेंगर को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ भी हो सकती है. उन्नाव से लखनऊ रवाना होने से पहले रेप पीड़िता ने आजतक से कहा कि मेरे चाचा उसे (कुलदीप सिंह सेंगर) दद्दू कहकर बुलाते थे. लेकिन जब मैं उससे मिली, उसने मेरे साथ गलत किया. वह शैतान है, उसे फांसी होनी चाहिए.
     सीबीआई आज कोर्ट में आरोपी विधायक की जमानत याचिका को रद्द करने और उन्हें रिमांड पर देने की मांग कर सकती है. इसके अलावा पीड़िता के पिता की हत्या के केस में गिरफ्तार कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर और अन्य आरोपियों की रिमांड भी सीबीआई मांग सकती है.
     बता दें कि पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में 9 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के पिता के शरीर पर चोट के 14 निशान मिले थे और उनकी बड़ी आंत भी फट गई थी.
     इस बीच पीड़िता को परिवार सहित लखनऊ लाया गया है. मेडिकल टेस्ट के लिए पीड़िता परिवार सहित लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल पहुंच चुकी है. लखनऊ रवाना होने से पहले पीड़िता के चाचा ने कहा कि वह आरोपी विधायकक की गिरफ्तारी से खुश हैं. साथ ही उन्होंने सीबीआई और मीडिया का शुक्रिया अदा किया. पीड़िता के चाचा ने आरोप लगाया कि पूरा उन्नाव प्रशासन आरोपी विधायक को बचाने में लगा हुआ था. उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद न करने के लिए उन्नाव पुलिस और डॉक्टर्स के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की है.
     ग़ौरतलब है कि मीडिया की नजरों से बचाकर शनिवार की सुबह करीब 3.0 बजे आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर का मेडिकल टेस्ट करवाया गया. कुलदीप सेंगर का मेडिकल टेस्ट लोहिया अस्पताल में करवाया गया. हॉस्पिटल में 3 डॉक्टर्स की टीम ने कुलदीप सेंगर का मेडिकल टेस्ट किया. मेडिकल कराकर कुलदीप सेंगर को सीबाआई वापस मुख्यालय लेकर आ गई है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top