सपा पार्षद पर लगा रेप एवं अश्लील वीडियो बनवाने का आरोप

0
Translate News:
    उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का केस अभी शांत भी नहीं हुआ है कि उन्नाव से ही SP के एक पार्षद पर रेप का आरोप लगा है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर उन्नाव के सफीपुर से समाजवादी पार्टी के पार्षद इमरान के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है.
     पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया है कि रेप के दौरान पार्षद का एक साथी अश्लील वीडियो बनाता रहा और अब पार्षद उस अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है और चुप रहने की धमकी दे रहा है.
     एक रिपोर्ट में पीड़िता के हवाले से कहा गया है कि आरोपी पार्षद समाजवादी पार्टी का सदस्य है और दावा कर रहा है कि राजनीतिक पहुंच के चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी.
     पीड़िता के पति का आरोप है कि घटना के दो महीने बाद अब जाकर शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन पार्षद को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. वहीं उन्नाव के ASP का कहना है कि शिकायत के वक्त ही FIR दर्ज कर ली गई थी. मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top