रेप पर सवाल पूछा तो झल्ला गईं केंद्रीय मंत्री !

0
Translate News:
     उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई रेप की वारदात पर जब पत्रकारों ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से सवाल पूछा तो वो पत्रकारों पर झल्ला उठीं। मंत्री ने कहा, “आप लोग (मीडिया) चाहते हैं कि दो मिनट में कार्यवाही हो जाय।” इसके बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों द्वारा जरूरी कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमलोग भी कानून में संशोधन की कोशिशों में जुटे हैं। हम चाहते हैं कि मौजूदा कानून में बदलाव कर 12 साल से कम उम्र की नाबालिगों से रेप के दोषियों का फांसी का प्रावधान किया जाय।”
     केंद्रीय मंत्री के जवाब पर सोशल मीडिया में उनकी आलोचना की जा रही है। कुछ लोगों ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के रेप के मामले में ही संशोधन के प्रस्ताव पर उंगली उठाई है और इसे बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बचाने की कोशिश करार दिया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज पहले ही सभी तरह के बलात्कार के दोषियों को फांसी की वकालत कर चुकी हैं।
    इससे पहले एक वीडियो संदेश में मेनका गांधी ने कहा था कि वो कठुआ गैंगरेप केस से बहुत आहत हैं और जल्द ही उनका मंत्रालय कैबिनेट के सामने पोक्सो में 12 साल से कम उम्र की बच्चियों को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए कानून में संशोधन कर मौत की सजा देने का प्रस्ताव रखेंगी। बता दें कि कठुआ गैंगरेप की पीड़ित बच्ची को तीन महीने पहले यानी 10 जनवरी को ही अगवा कर लिया गया था। फिर उसके साथ कई बार गैंगरेप किया गया और बाद में क्रूर तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान पीड़ित बच्ची से गुलामों जैसा व्यवहार किया गया था और उसे खाना तक नहीं दिया गया था। उसे मारने से पहले भी उसके साथ बलात्कार किया गया था।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top