108 एम्‍बुलेंस में तेल नहीं, 70 साल की बुजर्ग को खाट पर लाना पड़ा अस्‍पताल

0
Translate News:
      उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एंबुलेंस न मिलने के कारण 70 साल की बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल लाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एंबुलेंस से जब संपर्क किया गया, तब ड्राइवर ने गाड़ी में तेल नहीं है, कहकर मना कर दिया, जिसके बाद 70 वर्षीय मंजीत कौर को उसके परिवार वाले खाट पर लेटाकर अस्पताल लाए। यह घटना शाहजहांपुर के भेदपुर गांव की है।
    मंजीत कौर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद परिवार के एक सदस्य ने तुरंत ही एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर कॉल किया, लेकिन ड्राइवर द्वारा मना कर दिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एंबुलेंस न मिलने के बाद मंजीत के परिवार के चार सदस्यों ने उसे खाट पर बैठाया और जिला अस्पताल की तरफ चलना शुरू कर दिया। हाईवे पर पहुंचने के बाद उन्हें एक ट्रक जाता दिया, मंजीत के परिवार वालों ने खाट ट्रक पर रखी और उन्हें अस्पताल लेकर गए।
     इतना ही नहीं अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्ट्रेचर देने से मना कर दिया, जिसके बाद एक बार फिर खाट समेत मंजीत को इमरजेंसी रूम तक ले जाया गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसकी जांच करने और दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। चीफ मेडिकल अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है और इसमें दोषी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top