छात्रा को किडनैप कर 10 दिनों तक किया बलात्कार

0
Translate News:
     कठुआ के बाद अब दिल्ली के अमन विहार इलाके में भी दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी ने दस दिन तक बंधक बनाकर छात्रा के साथ लगातार बलात्कार किया। शोर से किसी को पता न चले, इस नाते आरोपियों ने लड़की के मुंह में कपड़े ठूस रखे थे। छात्रा ने बताया कि आरोपी बलात्कार के बाद लोहे के तार से पिटाई भी करता था। छात्रा 11 वीं कक्षा में पढ़ती है।
     आरोपी के चंगुल से बीते नौ अप्रैल को छात्रा फरार हुई। जिसके बाद वह परिवार के साथ अमन विहार थाने पहुंची और कुलदीप नामक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी फरार बताया जाता है।
       पुलिस के मुताबिक आरोपी को छात्रा पहले से जानती थी। उसकी पहचान एक साल पहले हुई थी, जब वह सुल्तानपुरी में किराए के घर में रहती थी। आरोप है कि बीते 30 मार्च को आरोपी उसे जरबन अपने घर लेकर गया। वहां कुलदीप ने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़े ठूंस दिए। फिर लगातार दस दिन तक बलात्कार किया। उधर कुलदीप के परिवार का कहना है कि लड़के के परिवार के लोग उन्हें पहले से जानते हैं। जो कुछ हुआ, लड़का और लड़की के मर्जी से हुआ। जब घर में पूरा परिवार रहता है तो फिर कोई दस दिन तक कैसे लड़की को बंधक बना सकता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top