राजस्थान: अपहरण के बाद कई शहरों में ले जाकर किया महिला का बलात्कार

0
Translate News:
     बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब राजस्थान से दुष्कर्म की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने पीड़िता को पहले अगवा किया और फिर उसे कई शहरों में घुमाता रहा। इस दौरान महिला से कई बार दुष्कर्म किया गया। चुरू निवासी शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया कि उनका अपहरण कर उन्हें नई दिल्ली और मुंबई समेत कई शहरों में ले जाया गया था। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी है। साथ ही कथित तौर पर पीड़िता की तस्वीर इंटरनेट पर डालने की बात भी कही है। स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने कहा, ‘महिला ने तीन लोगों द्वारा अपहरण करने का आरोप लगाया है। मुख्य आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ पीड़िता को नई दिल्ली और मुंबई ले गया था।’
     महिला के अचानक से गायब होने के बाद महिला के रिश्तेदारों ने स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद चुरु पुलिस महिला का लोकेशन का पता लगाने में जुट गई थी। जांच अधिकारियों को महिला के मुंबई में होने का पता चला था। इसके बाद एक पुलिस टीम को महाराष्ट्र रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से वापस लाते वक्त महिला ने दुष्कर्म की जानकारी दी थी। पुलिस अधीक्षक राहुल ने बतया कि महिला के नए आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच-पड़ताल चल रही है। तीनों आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।
     राजस्थान में ही दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। विधवा ने एक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया है। यह घटना अलवर जिले की है। पीड़िता का आरोप है कि एक व्यक्ति ने लिफ्ट का झांस देकर उन्हें सुनसान इलाके में ले गया था, जहां उससे दुष्कर्म किया गया। दर्ज मामले के अनुसार, महिला अपने गांव की ओर जा रही थी, जब आरोपी ने उन्हें लिफ्ट देने का प्रस्ताव दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। महिला ने बताया कि तीन साल उनके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार वाले उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे थे। तब वह दूसरे इलाके में जाकर रहने लगी थीं। पीड़िता दुकान चलाकर जीवन-यापन करती हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top