सिद्धार्थनगर/उत्तर प्रदेश।। सिद्धार्थनगर में भी एक 6 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है. घटना जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के सेमरा बजहा गांव की हैंपीड़िता बुधवार देर रात घर के बाहर से निकल रहे एक बारात को देखने निकली थी. तभी गांव के ही एक शख्स उसे बहला फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
बेटी के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की पीड़िता गांव के बाहर झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिली जिसके बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वारदात की सूचना पुलिस को दी गई।
