शादीशुदा बेटी ने पिता पर लगाया दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप का आरोप

0
Translate News:
      राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आई है. यहां एक बेटी ने अपने ही पिता पर दोस्तों संग रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
      मामला जिले के कमालपुर थाने का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता की उम्र 50 साल है और घटना 15 अप्रैल की है. आरोपी पिता ने अपने दोस्त हिस्ट्रीशीटर मान सिंह को घर बुलाया और अपनी 35 साल की बेटी को मान सिंह के साथ बाइक से जाने को कहा. इसके बाद मान सिंह उसे लेकर एक दूसरे दोस्त मेराज के घर पहुंचा.
     पीड़िता का आरोप है कि मेराज के घर में तीनों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया. इतना ही नहीं मेराज के घर पर उसे 18 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. 16 अप्रैल की शाम उसे छोड़ा गया. पीड़िता ने घर आकर मां को पूरी बात बताई. जिसके बाद उन लोगों ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई.
     फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद एक आरोपी मेराज को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पीड़िता के पिता और मान सिंह अभी भी फरार हैं. कमालपुर एसएचओ संजीत सोनकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेराज कमालपुर में एक क्लिनिक चलाता है.
     सीतापुर एसपी सुरेशराव ए. कुलकर्णी ने बताया कि पीड़िता की शादी 16 साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही पति से विवाद के बाद वह घर वापस आ गई थी. नवंबर 2017 में भी उसके पिता पर पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया था. जिसके बाद पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया गया था. उसे इसी साल फरवरी में जमानत मिली थी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top