Breaking News
Loading...

छेड़खानी करने पर महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट

    प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक युवती के साथ पड़ोस में रहने वाला युवक रोज छेड़खानी करता था. एक दिन जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो युवती ने आरोपी को ऑन द स्पॉट ऐसी सजा सुनाई कि वो उसे जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा. सजा मिलने के बाद अब आरोपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है. वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उसकी हालत में सुधार होने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
   जानकारी के मुताबिक, कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना इलाका स्थित एक गांव में वीरेंद्र नाम का युवक एक युवती को पिछले 15 दिनों से परेशान कर रहा था. आते-जाते वो उस पर भद्दे कमेंट करता और छेड़खानी करता.
    पुलिस को युवती ने बताया कि, वीरेंद्र नशे में चूर रहता था, इसलिए उसने पहले तो उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन घटना वाले दिन आरोपी उसके घर में जबरन घुस आया. उस समय वो घर में अकेली थी. उसने एक बार फिर वीरेंद्र को समझाने की कोशिश की लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की.
    घबराकर युवती जैसे-तैसे घर से बाहर निकल आई और खेत की ओर चली गई. वीरंद्र भी पीछा करता हुआ वहां आ पहुंचा. खुद की इज्जत बचाने के लिए आखिरकार युवती को बड़ा कदम उठाना पड़ा और उसने आरोपी युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया.
    घटना के बाद युवती खुद सराय अकिल पुलिस थाना जा पहुंची. पहले तो पुलिसकर्मी उसके हाथों में खून देखकर हक्के-बक्के रह गए. जब उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली तो एक टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है और वे मामले की जांच करवा रहे हैं.