आसाराम को मिली इतनी सजा, रो रो कर हो गया बुरा हाल

0
Translate News:
Image may contain: 3 peopleदो बार उम्रकैद, फिर 12 साल 6 महीने की जेल, आसाराम को मिली इतनी सजा
    आसुमल हरपलाणी उर्फ आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की से रेप के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आसाराम के अलावा जुर्म में आसाराम के दो सहयोगियों शिल्पी और शरतचंद्र को भी दोषी ठहराया गया है और उन्हें 20-20 साल की सजा दी गई है. वहीं, प्रमुख सेवादार शिवा और रसोइया प्रकाश को कोर्ट ने बरी कर दिया है. साल 2013 में आसाराम के खिलाफ यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली एक लड़की ने रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया था.  
    इस तरह 77 वर्षीय आसाराम की बाकी जिंदगी अब सलाखों के पीछ कटेगी. जज मधुसूदन शर्मा ने जैसे ही सजा का ऐलान किया, इसे सुनते ही आसाराम रो पड़ा. वह निढाल हो गया. चेहरा उतर गया. जोधपुर सेंट्रल जेल में तैयार किए गए जोधपुर SC/ST कोर्ट के जज मधुसूदन शर्मा ने आसाराम को कुल 6 अपराधों में दोषी करार दिया है. आइए जानते हैं आसाराम पर कौन-कौन से जुर्म साबित हुए हैं और उनके लिए उसे कितनी सजा सुनाई गई है.
आसाराम के जुर्म और उनके लिए दी गई सजा
1. धारा 370(4) के तहत आसाराम को दोषी पाया गया
सजा- इस जुर्म के लिए आसाराम को 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है. जुर्माना न भरने की स्थिति में सजा एक वर्ष और बढ़ जाएगी.
2. धारा 342 के तहत आसाराम अपराधी करार
सजा- इस अपराध के लिए आसाराम को एक वर्ष का कठोर कारावास दिया गया है और एक हजार रुपये का जुर्माना लगा है. जुर्माना न भरने की स्थिति में एक माह की अतिरिक्त कैद.
2300 करोड़ का है आसाराम का साम्राज्य
3. धारा 506 के तहत आसाराम का जुर्म साबित हुआ है
सजा- इस जुर्म के लिए कोर्ट ने आसाराम को एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और एक हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है.
4. धारा 376(2) (एफ) के तहत दोषी पाया गया आसाराम
सजा- आसाराम को इस अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा मिली है, अर्थात शेष प्राकृतिक जीवन के लिए आसाराम जेल में ही रहेगा. इसके अलावा इस जुर्म के लिए आसाराम पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे अदा न करने पर एक साल का कठोर कारावास बढ़ जाएगा.
5. धारा 376 (डी) के तहत आसाराम अपराधी सिद्ध हुआ है
सजा- इस अपराध के लिए भी आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना न भर पाने की स्थिति में एक साल अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी.
6. किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा 23 के तहत अपराधी पाया गया आसाराम
सजा- इस जुर्म के लिए आसाराम को 6 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है.
इस तरह आसाराम को दो-दो आजीवन कारावास और 12 वर्ष 6 माह के कठोर कारावास की कुल सजा मिली है. साथ ही आसाराम पर कुल 3 लाख 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top