Breaking News
Loading...

यौन शोषण हर जगह, कोई भी दफ्तर इससे अछूता नहीं - रेणुका चौधरी

रेणुका चौधरी ने कहा-'कास्टिंग काउच हर जगह, कोई भी दफ्तर इससे अछूता नहीं'
   नई दिल्ली।। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज के कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री का अभिन्न हिस्सा वाले बयान पर बवाल मच गया है. अब इस मुद्दे पर अलग-अलग टिप्पणियां आ रही है. कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं हर जगह होता है.' न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह एक कड़वा सच है कि घर, ऑफिस या फिर संसद भी ऐसी चीजों से अछूती नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बात अच्छी है कि अब भारत की महिलाएं इनके खिलाफ अपनी आवाज उठा रही हैं. कास्टिंग काउच के खिलाफ मी टू अभियान चलाया जा रहा है.
रेप करके छोड़ता नहीं है बॉलीवुडः सरोज खान
    बता दें कि इससे पहले कोरियोग्राफर सरोज खान ने बेहद अटपटे ढंग से बचाव किया है. सरोज खान का कहना है कि यह लड़की की मर्जी से होता है. इतना ही नहीं, सरोज खान का कहना है कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री में होने वाले कास्‍ट‍िंग काउच (यौन शोषण) के बदले लड़कियों को काम तो मिलता है.