5 राज्य, 45 शाखाए और फिर हुई करोड़ों की धोखाधड़ी

0
Translate News:
100 करोड की धोखाधडी का अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड गिरफ्तार
    5 राज्यो की 45 शाखाओं मे लोगों के रुपये निवेश करवाकर करोडो रूपयो की धोखाधडी कर फरार आरोपी एवं मास्टरमाइंड को पाली जिले की तखतगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
      पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि लोगो को प्रलोभन देकर सोसायटियो में करोडो रूपये निवेश कराकर धोखाधडी कर रूपये हडपने के संबंध मे पाली जिले में सैकडो प्रकरण दर्ज हैं।
      भार्गव ने बताया कि खेतेश्वर अरबन क्रेडिट को-ओपरेटीव सोसायटी लि. मल्टी स्टेट का संचालक है। जिसने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दादर व नगर हवेली तथा दमन व दीव में कुल 45 शाखाऐ खोल कर उनमे लोगो के निवेश किये करोडो रूपयो को हडप कर मुख्य आरोपी शैतानसिह करीब दो वर्ष से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को मुखबीर से मिली सूचना पर मुलजिम शैतानसिह को थानाधिकारी तखतगढ़ सुरेश सारण ने जोधपुर से गिरफ्तार किया ।
      उन्होंने बताया कि अरबन क्रेडिट को-ओपरेटीव सोसायटी लि. मल्टी स्टेट के संचालको के विरूद्ध जिला पाली में कुल 14, जिला सिरोही मे 28 व जालोर मे 01 एवं गुजरात, महाराष्ट्र, दादर व नगर हवेली तथा दमन व दीव मे सैकड़ो प्रकरण दर्ज हैं। श्री खेतेश्वर अरबन क्रेडिट को-ओपरेटीव सोसायटी लि. मल्टी स्टेट के अध्यक्ष-विक्रमसिंह व राजवीरसिह राजपुरोहित को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
     भार्गव ने बताया कि गिरफ्तारशुदा मुख्य मुलजिम शैतानसिह द्वारा यूनिवर्सल मल्टी परपज सोसायटी मल्टी स्टेट वर्ष 2012 मे खोली गयी, जिसका चेयरमैन स्वयं था जिसने खेतेश्वर सोसायटी के निवेश के रूपयो को हड़पने के लिये उक्त पैसो को ऋण के रूप मे यूनिवर्सल मल्टी परपज सोसायटी मल्टी स्टेट को देकर यूनिवर्सल मल्टी परपज सोसायटी के नाम से प्रोपर्टी खरीदी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top