भय्यू महाराज से शादी करने को राजी नहीं थीं डाॅ. आयुषी, परिवार वालों से कर दिया था इंकार

0
Translate News:
    भय्यू महाराज की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने उनके सिल्वर स्प्रिंग स्थित घर से जब्त 10 सीसीटीवी का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) सिस्टम गुरुवार रात खोल लिया। डीवीआर में एक महीने के फुटेज मिले हैं। घटना वाले दिन महाराज कमरे में जाते दिखे। उनके चेहरे पर कोई तनाव नहीं था। इसमें परिवार के दूसरे लोग भी नजर आए। पुलिस ने सेवादारों और नौकरों के जो बयान लिए थे, उनसे फुटेज का मिलान किया, लेकिन कोई असामान्य बात नहीं मिली। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने तनाव की वजह से आत्महत्या की। क्योंकि उनकी बेटी और दूसरी पत्नी आयुषी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे।
    पुलिस को संदेह है कि घर में विवाद हुआ होगा तो वह कमरों में हुआ होगा, क्योंकि वहां कैमरे नहीं लगे हैं। महाराज के मोबाइल की कॉल डिटेल को लेकर भी पुलिस कई लोगों की सीडीआर निकलवा रही है। डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने मीडिया को बताया कि पुलिस इन फुटेज के आधार पर और भी जानकारी जुटाने में लगी है। सुसाइड नोट और उनके द्वारा लिखी गई कुछ डायरियों की लिखावट की जांच एक्सपर्ट से करवाई जाएगी। एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि मनोवैज्ञानिक को फुटेज दिखवाकर महाराज की मनोस्थिति पता की जाएगी।
    पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद महाराज का विसरा टिशू जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। हालांकि, स्पष्ट है कि सुसाइड नोट उन्होंने लिखा है। फिर भी कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश करने लिए आधिकारिक पुष्टि को लेकर यह कार्य करवाया जा रहा है।
    यह बात भी सामने आई है कि महाराज से शादी करने से पहले डॉ. आयुषी की दोस्ती विवेक नामक युवक से थी। पुलिस विवेक को तलाश रही है। सूत्रों का कहना है कि डॉ. आयुषी पहले महाराज की अनुयायी थीं। महाराज से शादी के प्रस्ताव को उन्होंने परिवार वालों के सामने खारिज कर दिया था। बाद में किसी दबाव में मान गई थीं।
    पुलिस डॉ. आयुषी की भी पुरानी जानकारी निकाल रही है। इसके लिए एक टीम भंवरकुआं क्षेत्र स्थित परमहंस गर्ल्स होस्टल पहुंची और यहां के पूर्व मैनेजर सुनील जैन से बात की। डॉ. आयुषी पीएचडी करने के दौरान इसी होस्टल में रुकती थीं।
    पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच अधिकारी ने सेवादार विनायक से बात की है। सुसाइड नोट में महाराज द्वारा उन्हें जिम्मेदारी दिए जाने पर विनायक ने कहा कि जैसा परिवार चाहेगा, वैसा ही होगा। बताया जा रहा है कि इस संबंध में अधिकृत तौर पर उनके बयान होंगे। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top