टीवी चैनलों पर बताते थे शनिदेव संबंधी उपाय, और फिर करते थे गलत काम

0
Translate News:
एक और महाराज पर रेप का केस दर्ज 
महिला का आरोप-2 साल पहले बनाया हवस का शिकार
     दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर बलात्कार का आरोप लगा है। एक महिला शिष्य ने आरोप लगाया है कि दो साल पहले शनिधाम में दाती महाराज ने उस पर यौन हमला किया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक दाती महाराज ने पीड़िता को मुंह खोलने पर अंजान भुगतने की धमकी दी थी। 
    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दाती महाराज पर दिल्ली में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 377, 354 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता के द्वारा मुहैया कराए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दाती महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मेट्रों पोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराने जा रही है और इसके बाद दाती महाराज के शनिधान का मुआयना कर सकती है।  
    पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि शनिधाम में दाती महाराज के कुकर्मों की शिकार वह अकेली नहीं बनी, बल्कि कई महिलाओं पर बाबा ने यौन हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दो साल पूर्व जब पीड़िता ने अपनी आपबीती पिता से सुनाई थी तो उन्होंने उसे शनिधाम में दाती महाराज के संरक्षण में ही छोड़ दिया था।
     बता दें कि दाती महाराज दिल्ली समेत देशभर में शनि उपायों और कर्मकाण्डों के ज्ञाता के तौर पर खासे मशहूर हैं। वह अक्सर कई टीवी चैनलों पर शनिदेव संबंधी उपायों को बताते हुए देखे जाते हैं। शनिदेव में श्रद्धा रखने वाले हजारों लोग दाती महाराज में गहरी आस्था रखते हैं और देश भर से भक्त उनके शनिधाम में आते-जाते रहते हैं। दाती महाराज पर लगे आरोप अगर सच साबित हुए तो लाखों शनि भक्तों की भावनाओं का धक्का लगेगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top