विवाहिता को बनाया बंधक, दिए नशे के इंजेक्शन और फिर किया 40 लोगों ने गैंगरेप

0
Translate News:
     बलात्कार की ख़बरों से वैसे तो आप लगभग रोज़ ही दो-चार होते हैं. लेकिन आज हम आपको इससे जुडी एक ऐसी खबर से रूबरू करने जा रहा हैं, जो आपको न केवल अचंभित करेगी बल्कि सोचने पर मजबूर कर देगा कि आखिर 'हम' इंसान के रूप में क्यों जन्में ?
     दरअसल पंचकूला के मोरनी हिल्स इलाके में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां करीब 40 लोगों ने चंडीगढ़ निवासी 22 साल की युवती को बंधक बनाकर 4 दिनों तक गैंगरेप किया. घटना कैंबवाला गांव के एक गेस्ट हाउस में हुई. एक के बाद एक दरिंदों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया. यह सिलसिला चार दिन तक जारी रहा.
    इस बीच पीड़िता ने अपने पति को फोन करने की भी कोशिश की, लेकिन होटल संचालक आरोपी सुनील कुमार उर्फ सन्नी ने उसका मोबाइल छीन लिया. चार दिन बाद पीड़िता किसी तरह जान बचाकर गेस्ट हाउस से बाहर आई और अपने पति को कॉल कर घटना की जानकारी दी.
    पति-पत्नी पहले मदद के पंचकूला पुलिस के पास गए तो उन्होंने बिना कार्रवाई किए चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने में भेज दिया. मनीमाजरा थाने में पीड़िता से पूरे मामले के बारे में पूछताछ की गई और पीड़िता का मेडिकल करवाकर एफआईआर दर्ज कर दी गई. मेडिकल में महिला के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है.
    पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज करवाए. मामले में चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने की पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक सुनील कुमार उर्फ सन्नी व अन्य के खिलाफ गैंगरेप और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top