संसद में राहुल ने मारी आंख तो स्पीकर सुमित्रा महाजन ने लगाई डांट
लोकसभा में मौजूद सभी सदस्य उस समय चौंक गए जब अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान मोदी सरकार पर हमला करते हुए अपना भाषण खत्म करके राहुल गांधी सीधे पीएम मोदी की सीट पर गए और नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया। अचानक यह सब होता देख पीएम मोदी चौंक गए। हालांकि, इसके बाद जाते हुए राहुल गांधी को पीएम ने रोका और उन्होंने भी राहुल से पहले हाथ मिलाया फिर उन्हें गले से लगाया। इस दौरान मोदी ने राहुल से कुछ बात भी की। राहुल गांधी की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपने साथी सांसदों को आंख मारते हुए नजर आ रहे हैं। लोकसभा में राहुल गांधी के ऐसे करने पर स्पीकर सुमित्रा महाजन नाराज हो गई। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा है कि ऐसा बर्ताव सदन की गरिमा के खिलाफ और इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने राहुल गांधी के पीएम मोदी को गले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जब सदन में बैठे हैं तो वो नरेंद्र मोदी नहीं है बल्कि देश के प्रधानमंत्री है। इसके अलावा सुमित्रा महाजन ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी सीट पर जाकर आंख चमकाई तो वो भी सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं है। पीएम पद की गरिमा होती है और सदन की गरिमा होती है जिसका पालन किया जाना चाहिए।

सुमित्रा महाजन ने सभी सांसदों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, संसद की अपनी गरिमा होती है, पीएम पद की अपनी गरिमा होती है, हर सांसद की अपनी गरिमा होती है जिसे बनाए रखा जाना चाहिए। सुमित्रा महाजन की इस बात पर जब लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विरोध जताया तो उन्होंने कहा कि यह आपको अच्छा लगा होगा, मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। उन्होंने आखिर में कहा कि मैं भी मां हूं, मुझमें भी सब तरह के भाव हैं, पर जिस तरह से उन्होंने गले लगाने के बाद अपनी सीट पर आंख चमकाई है वह सही नहीं है।