संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन, नोबेल शांति पुरस्कार से हुए थे सम्मानित

0
Translate News:
     संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का शनिवार को निधन हो गया। वे 80 साल के थे। अन्नान जनवरी 1997 में संयुक्त राष्ट्र के 17वें महासचिव बने थे और दिसम्बर 2006 तक इस पद रहे। कोफी संयुक्त राष्ट्र महासचिव बनने वाले पहले अश्वेत थे। 2001 में उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कोफी के निधन पर यूएन के मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, "किसी भी अच्छे काम के पीछे वे एक मार्गदर्शक की तरह थे।"
2013 में टाइम मैगजीन ने कोफी अन्नान का इंटरव्यू लिया था। इसे 'इंटरवेंशन: अ लाइफ इन वॉर एंड पीस' नाम दिया गया। इसमें कोफी ने कहा था, "मुझे लगता है कि मेरा सबसे खराब वक्त इराक युद्ध (2003) के दौरान था। बड़ी बात ये कि मैं उसे रोक नहीं सका। मैंने बहुत कोशिश की। लोगों से फोन पर बात की। दुनियाभर के कई नेताओं से मिला। सुरक्षा परिषद में अमेरिका ने सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना भी आगे जाने का फैसला ले लिया। परिषद ने भी युद्ध पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया। क्या आप सोच सकते हैं कि यूएन ने इराक में युद्ध कराया। उस वक्त हमारी साख का क्या हुआ होगा? उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा था कि यूएन के अब कोई मायने नहीं रह गए हैं क्योंकि हम युद्ध का समर्थन नहीं रहे। लेकिन आज हम बेहतर जानते हैं।" कोफी को डिप्लोमेटिकली तरीके से बात रखने की कला आती थी लेकिन वे सीधी-सपाट बात कहने से कभी नहीं डरे।
      उनका पूरा नाम कोफी अट्टा अन्नान था। जन्म घाना के कुमासी के एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रांतीय गवर्नर और दादा दो जनजातियों के प्रमुख थे। कोफी अपने नाम में अट्टा लगाते थे। घाना की अकान भाषा में अट्टा का मतलब जुड़वा होता है। कोफी की एक जुड़वा बहन एफुआ हैं। कोफी को अंग्रेजी, फ्रेंच और कई अफ्रीकी भाषाओं का ज्ञान था। कोफी ने 1965 में नाइजीरिया की टीटी अलाकीजा से शादी की। टीटी से उनकी एक बेटी एमा और बेटा कोजो है। 1970 के दशक में टीटी और कोफी अलग हो गए। 1984 में उन्होंने स्वीडिश वकील नेने लेगरग्रीन से शादी की।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top