34 किमी पैदल चलकर कैलाश पहुंचे राहुल गांधी, हिन्दुत्व पर राजनीती करने वालों को दी सीख

0
Translate News:
Image result for rahul gandhi in kailash mansarovar yatra       नई दिल्ली।। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से न सिर्फ यात्रा की ताज़ा तस्वीरें जारी की गई हैं बल्कि ये भी बताया गया कि राहुल गांधी ने कैलाश पर्वत तक पहुंचने के लिए कितने कदमों के साथ कितने किलोमीटर की पैदल यात्रा की है। वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक वीडियो शेयर कर कहा कि ‘‘शिव ही ब्रह्मांड हैं।’’ राहुल गांधी कि इस यात्रा पर हुए विवाद के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष और उनकी पार्टी ने कई तस्वीरें ट्वीट करके जवाब दिया है।
          उन्होंने ट्विटर पर 18 सेकेंड का वीडियो का शेयर किया है। इसके अलावा वहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वह दूसरे तीर्थयात्रियों से बात करते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाते देखे जा सकते हैं। शुक्रवार को सामने आई इस तस्वीर में राहुल टोपी, चश्मा, जींस और जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है।
    राहुल गांधी इस दौरान कई श्रद्धालुओं के साथ नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिना रुके 13 घंटे तक पर्वत की चढ़ाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष करीब 34 किलोमीटर तक पैदल चले। वही कांग्रेस ने कहा, ‘नफरत की बात करने वालों को पीछे छोड़ते हुए राहुल गांधी ने कैलास यात्रा के दौरान अच्छी गति स्थापित की।’
    इससे पहले गुरुवार को भी राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर साझा की थी। जिस पर उन्होंने लिखा था कि विशालकाय पर्वत की शरण में आना सौभाग्य की बात है। जब राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान पर्वतों, झीलों, तालाबों की तस्वीरें साझा कर रहे थे तो कई भाजपा ने उनकी यात्रा पर सवाल उठा दिए थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पूछा था कि क्या राहुल गांधी सच में तीर्थयात्रा पर गए हैं। कुछ लोगों का कहना था कि वह इंटरनेट से तस्वीरें डाउनलोड करके साझा कर रहे हैं। जिसके बाद राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा जारी की गई तस्वीरें सावल उठाने वालों के मुंह पर कड़ा तमाचा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top