थाने में पति से तीन तलाक कहा और सहेली संग रहने चली गई लड़की

0
Translate News:
     उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति को तीन तलाक दे दिया। यह अपनी तरह का दुर्लभ और अजीबो-गरीब मामला है जब पत्नी ने पति को तीन तलाक दिया। तीन तलाक पाने वाला शख्स अपने ऊपर हुए जुल्म की दुहाई देते हुए और न्याय की गुहार लगाते हुए कानून के दरवाजे खटखटा रहा है। वहीं तीन तलाक देने वाली महिला अपनी एक सहेली के साथ रहने चली गई है। घरवाले आरोप लगा रहे हैं कि महिला के उसकी सहेली के साथ नाजायज ताल्लुकात हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीतापुर के खैराबाद इलाके की हसीन नाम की महिला की शादी दिल्ली के आजाद से हुई थी। हसीन का आरोप है कि आजाद शराब का सेवन कर उसे मारता-पीटता था। आजाद की शिकायत लेकर हसीन अपनी एक सहेली नाजरीन के साथ पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान हसीन ने पुलिसवालों के सामने ही पति आजाद को तीन तलाक दे दिया और सहेली के साथ रवाना हो गई। पुलिस ने मीडिया से कहा कि चूंकि हसीन और नाजरीन, दोनों ही बालिग हैं इसलिए उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।
     स्थानीय मीडिया के मुताबिक आजाद ने अपना दुख बयां करते हुए बताया कि उसके जीवन में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक एक दिन हसीन अपने मायके चली गई और फिर नहीं लौटी। हसीन की मां शाहिदा के मुताबिक उनकी बेटी सहेली नाजरीन के साथ संबंध में है। चौंकाने वाली बात यह है कि शाहिदा ने यह भी बताया कि एक दफा उन्होंने उनकी बेटी को उसकी सहेली के संग आपत्तिजनक हालक में देखा था और डांट लगाई थी। शाहिदा का कहना है कि बेटी अपनी सहेली के साथ ठीक वैसे ही रहती है जैसे पति-पत्नी साथ में रहते हैं।
     आजाद ने भी अपनी सास की बातों से सहमति जताई है कि और कहा कि इन्हीं वजहों से हसीन और उसकी सहेली नाजरीन उसके खिलाफ झूठे आरोप मढ़ रही हैं। पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में हसीन ने कहा कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ आजाद से कराई गई थी, वह इसके लिए तैयार नहीं थी, पति रोजाना शराब पीकर उसके साथ हिंसा कर रहा था।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top