राजस्थान में कांग्रेस के दावेदारों की भीड़ चरम पर, 2 हफ़्तों में आए 2100 से ज्यादा बायोडाटा

0
Translate News:
    विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरणों में होने के साथ ही अब कांग्रेस में दावेदारों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. हालात यह है कि गत करीब 15 से 20 दिनों के भीतर ही कांग्रेस से टिकट के मांगने वाले 2100 से ज्यादा दावेदारों ने अपने बायोडाटा पार्टी को दे डाले हैं. इसके अलावा बहुत से दावेदार अपनी अपनी पहुंच के अनुसार पहले ही अपने बायोडाटा वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा चुके हैं. दावेदारों की बढ़ती भीड़ पार्टी पदाधिकारियों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है.
      प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस का दिल्ली में मंथन चल रहा है. टिकटों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी लगातार बैठकें कर रही हैं. मंगलवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में मंथन होगा. इस मंथन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पीसीसी चीफ सचिन पायलट और राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत से चर्चा की जाएगी. कांग्रेस सप्ताह भर में टिकटों की पहली सूची जारी करने की तैयारी में है.
     इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के टिकटार्थियों ने दिल्ली में ही डेरा डाल दिया है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से लेकर राजस्थान हाउस और नेताओं के घरों पर दावेदारों की भारी भीड़ लगी हुई है. दावेदार अपने अपने रसूख के अनुसार जयपुर से लेकर दिल्ली तक वरिष्ठ नेताओं के कई बार धोक लगा चुके हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top