पीएम मोदी से जुड़े दो सवालों के जवाब पर मिलेगा 5 करोड़ का ईनाम

0
Translate News:
Image may contain: 3 people, textकांग्रेस नेताओं ने लगाए पोस्टर
    पटना शहर में कांग्रेस के नेताओं द्वारा कुछ स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान बनाए गए 35 हवाई अड्डों के नाम बताने तथा राफेल का दाम बताने पर पांच करोड़ रुपये का इनाम देने की बात कही गयी है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं सिद्धार्थ क्षत्रिय और व्यंकटेश रमन के नाम से पटना शहर के आयकर चौराहे सहित कुछ अन्य स्थानों पर लगाए गए इन पोस्टर में लिखा है ‘ पूजा धमाका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं 35 एयरपोर्ट का नाम, राफेल का दाम, पाएं पांच करोड़ रूपये का इनाम। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उक्त पोस्टर पर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह इनाम राहुल गांधी जी ही जीतेंगे। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को राफेल मामले में घेरा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष अपने हर चुनावी दौरे के दौरान राफाल मामले को लेकर टारगेट करते दिख रहे हैं।
       उन्होंने आरोप लगाया कि जिस ”’बेशर्मी”’ के साथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और केंद्र की सरकार को राफेल सौदे के मामले में घसीटने का प्रयास कर रहे थे, उनका प्रयास विफल साबित हुआ है। इस बीच, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के एक नेता ने नाम उजागर नहीं किए जाने की शर्त पर कहा कि सिद्धार्थ और रमन बीपीसीसी के पदाधिकारी नहीं हैं इसलिए यह कहा जाना कि उक्त पोस्टर कांग्रेस द्वारा लगाया गया है, उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि हम उक्त पोस्टर में राफेल डील में ”सौदेबाजी” और मोदी के अपने शासनकाल के दौरान 35 हवाई अड्डे बनाए जाने के ”झूठे” दावे से असहमत नहीं हैं क्योंकि कांग्रेस ने राफेल डील में भ्रष्टाचार को उजागर किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top