BJP विधायक ने जैसे ही किया उद्घाटन उखड़ गई टाइल्स

0
Translate News:
     विकास कार्यो में भ्रष्टाचार किस कदर होता है इसका गजब का नमूना तब दिखाई दिया जब भाजपा विधायक शौचालय का उद्घाटन कर रहे थे और उस दौरान उनके पैरों तले टाइल्स उखड़ने लगी। उद्घाटन के दौरान टाइल्स उखड़ता देख सभी हैरान और असहज हो गए।
     मामला मिर्जापुर जिले के अहरौरा नगर पालिका में बने शौचालय उद्घाटन का है। जहां पर नगरपालिका अध्यक्ष के साथ मड़िहान विधायक शौचालय का उद्घाटन कर रहे थे। बाद में विधायक ने निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से दोबारा सही से काम कराने का आदेश दिया।
    नगर पालिका द्वारा निर्मित तीन सामूहिक शौचालयों का उद्घाटन करने पहुंचे मड़िहान के बीजेपी विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के पांव रखते ही फर्श का टाइल्स एक-एक कर टूटने लगा, जिसे देख मौके पर मौजूद नगर अध्यक्ष और सभासद के होश उड़ गये। यह देख विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भी हैरान हो गए।
     उन्होंने मीडिया के सामने ही शौचालय के ठेकेदारों को खूब खरी खोटी सुनाई और खराब निर्माण के लिए पेमेंट रोकने तक कि बात कह दी। विधायक खुद घूम कर खुद अपने हाथ से टाइल्स चेक कर नगरपालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्या को बताते रहे।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि नए निर्माण कार्य का बजट पास कर धन उगाही के चक्कर में खराब गुणवत्ता का कार्य करवाया जा रहा है, जिसकी कोई आवश्यकता नहीं है। जबकि नगर में कई खराब पड़े सोलर लाइटें, नालियों में जमे गंदगी और रोड़ किनारे लगाये गये पेड़ बिना देखभाल के बर्बाद हो रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top