पत्रकार बना रहा था जबरदस्ती का दबाव, विधायक ने कहा हम दलालों से बात नहीं करते

0
Translate News:
मनीष सिसोदिया ने “रिपब्लिक चैनल” को दिखाया आईना, बोला दलाल चैनल
     अपने चैनल की स्थापना के दिन से ही अर्णव गोस्वामी को हर जगह शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। कुछ दिन पहले ही जेएनयू की छात्रा शहला रशीद ने रिपब्लिक के पत्रकार को अपनी प्रैस कॉन्फ्रेंस से भगा दिया था। आपको बताते चलें की अर्णव गोस्वामी ने भाजपा के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर के साथ मिलकर अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ की है।
     और अब AAP सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तो ‘रिपब्लिक टीवी’ के रिपोर्टर को झाड़ लगाते हुए सीधे-सीधे चैनल को ‘दलाल’ बोल दिया। सीसोदिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। असल में अर्णव के चैनल ने एक स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया है कि नेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रधान शमशेर सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि हमने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर आम आदमी पार्टी को फंड दिया था। इसी स्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी का रिपोर्टर बार-बार सिसोदिया से प्रतिक्रिया मांग रहा था।
     दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया शिक्षा को लेकर किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान ‘रिपब्लिक टीवी’ का रिपोर्टर उन्हें रोककर खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े किसी मामले को लेकर सवाल पुछने लगा। इस पर श्री सिसोदिया ने उसके सवालों का जवाब देने से इंकार करते हुए कहा कि मैं अभी आपके सवाल का जवाब नहीं दे सकता। सिसोदिया रिपोर्टर को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए, इस पर चैनल का रिपोर्टर बार-बार ब्रेकिंग इंडिया…ब्रेकिंग इंडिया कहते हुए डिप्टी सीएम से सवाल पूछने में लगा रहा। रिपोर्टर की ऐसी ओछी हरकत से नाराज सिसोदिया ने कहा कि तुम्हारे चैनल (Rebublic TV) की तरह हम दलाली नहीं करते है।
     सिसोदिया ने रिपोर्टर से कहा कि हम तुम जैसे दलाल चैनलों से बिल्कुल बात नहीं करते। रिपोर्टर इसके बावजूद उनके पीछे-पीछे चला जा रहा है और सवाल पूछ रहा है। जिसके बाद सिसोदिया ने एक बार फिर उसे रुककर कहा कि आपका चैनल दलालों का चैनल है। ‘रिपब्लिक टीवी’ ने इस वीडियो को अपने चैनल पर भी दिखाया है।
     आपको बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने एनडीए के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर और बीजेपी समर्थक मोहनदास की मदद से बड़े ही धमाके के साथ 6 मई 2017 को अपने नए इंग्लिश चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ को लॉन्च किया था, जिसके बाद से ही वह लगातार विवादों में हैं। गोस्वामी को उनके आलोचक बीजेपी समर्थक करार देते हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top