'हिंदुत्व के नाम पर हमें लड़ाने वाले नेता मुस्लिमों के घर ब्याहते हैं बेटियां'

0
Translate News:
योगी सरकार के मंत्री का बीजेपी पर हमला
    योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेल देव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होनें कहा है कि हिन्दू -मुस्लिम के नाम पर जो लोग हमें लड़ाते हैं वह खुद ही अपनी परिवारजनों की शादी मुस्लिमों के घर करवाते हैं. इसमें उदाहरण के नाम पर उन्होनें आडवानी, मुरली मनोहर जोशी, प्रवीण तोगड़िया और अशोक सिंघल के नाम गिनाएं. कहा कि इन लोगों ने अपने परिवार के लोगों की शादी मुस्लिमों के घर करवाई है.
      उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां इलाके में बुधवार को आयोजित सभा में सुहेल देव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम यहां पर शोषितों के अधिकार को लेकर आए हैं. मैं दलितों और पिछड़ों के अधिकार को लेकर आए हैं. मैं दलितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं. भाजपा ने मुझसे वादा किया था कि अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण मिलेगा, लेकिन अब तक नहीं मिला. भाजपा ने अपना वादा नहीं निभाया.
    राम मंदिर मुद्दे को लेकर उन्‍होंने कहा कि यह अदालत के फैसले व समझौते के आधार पर ही बनेगा. इस दौरान राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव भाजपा के इशारे पर काम रहे हैं. उनको सुरक्षा व आवास देकर भाजपा ने इसे साबित कर दिया है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top