कोई नहीं है देखने वाला ईवीएम लेकर होटल पहुंच गया सेक्टर अधिकारी

0
Translate News:
कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने किया निलंबित
     मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सेक्टर अधिकारी बनाया गया एक सरकारी कर्मचारी ईवीएम मशीन लेकर होटल में रुकने पहुंच गया। मामला उजागर होने पर कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।
      जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले में मतदान के कार्य में लापरवाही बरतने पर संभागायुक्त एमबी ओझा ने शुजालपुर विधानसभा सीट के एक सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया।
    सेक्टर 24 मेहर खेड़ी के सेक्टर अधिकारी सोहन लाल बजाज अपने दल के साथ सेक्टर में रुकने के बजाय शुजालपुर की एक होटल में 2 रिजर्व इवीएम मशीन सहित रात में रुकने पहुंच गए थे।
    उन पर यह आरोप भी है कि इस दौरान उन्होंने होटल में शराब भी पी थी। शुजालपुर क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी के प्रतिवेदन पर संभागायुक्त ने यह कार्रवाई की है। यह बात भी सामने आ रही है कि जिस होटल में वे रुके थे वो किसी भाजपा नेता की है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top