बीजेपी सांसद का विवादित बयान, कहा- हनुमान जी भी मानते हैं मेरा आदेश

0
Translate News:
    कैसरगंज से बाहुबली बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के हनुमान पर दिए गए बयान पर मंच से चुटकी ली. उन्होंने कहा कि इस समय हनुमान जी की चर्चा चारों तरफ हो रही है. ये हनुमान और राम जी की सेना है, अगर मैं उस समय कुश्ती संघ का अध्यक्ष होता तो बिना मेरी परमिशन के हनुमानजी कहीं नहीं जा पाते. वहीं हनुमान जी भी मेरा हर आदेश मानते. बीजेपी सांसद गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय परिसर में आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप और तरण ताल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे.
     इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां कुश्ती की सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया. उन्होंने एक बार फिर हनुमान जी को लेकर चल रही चर्चा को इंगित करते हुए कहा कि बजरंगियों से देश के कुछ लोग घबरा गए हैं. इसीलिए बजरंग बली को लेकर उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वैदिक काल से कुश्ती भारत का प्राचीनतम खेल रही है. राज घरानों ने इसे आगे बढ़ाया और आज कुश्ती का अवतरण नये रूप में हुआ है.
     सीएम ने कहा कि खेलों को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए. धैर्य, संयम और सहनशीलता एक खिलाड़ी के आभूषण होते हैं. सीएम नें इस दौरान कुश्ती के 4 दांव भी खिलाडियों को बताये. उन्होंने जामवंती, भीमसैनी, हनुमंती और जरासन्धी दांव के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि भारत में कुश्ती को लेकर बदलाव हुआ है. मुख्यमंत्री ने गोंडा में खेलों के लिए इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की. इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top