अंबानी का जहाज नहीं, अपना हक मांग रहे है किसान - राहुल गांधी

0
Translate News:
केजरीवाल ने कहा- मोदी जी देश के लिए हानिकारक है
     कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार शाम किसान रैली में शामिल हुए। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा- देश के सामने किसानों और युवाओं का मुद्दा छाया है। आज किसान अपना हक मांग रहे हैं। वे अंबानी का जहाज नहीं मांग रहे हैं। पीएम बदलना पड़े तो बदलिए, मगर किसानों की आवाज चुप नहीं की जा सकती है। बकौल कांग्रेस अध्यक्ष- मोदी जी ने वादा किया कि एमएसपी बढ़ाई जाएगी, बोनस दिया जाएगा। लेकिन आज किसानों की स्थिति देख लीजिए। उन्होंने भाषण तो दिए पर वादे पूरे नहीं किए। अगर उद्योगपतियों के लोन माफ किए जा सकते हैं, तो किसानों की कर्ज माफी भी होनी चाहिए। मैं देश के किसानों को विश्वास दिलाता हूं कि हम (कांग्रेस) उनके साथ हैं। वे डरा या घबराया हुआ महसूस न करें। आपकी शक्ति ने देश को बनाया है।
     वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “लोकसभा चुनाव में पांच महीने शेष हैं। मैं मांग करता हूं कि केंद्र सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करे। वर्ना 2019 में किसान कयामत ढहा देंगे। पीएम ने किसानों की पीठ में छुरा भोंका है, लिहाजा वे कोई भीख नहीं बल्कि अपनी फसलों के सही दाम मांग रहे हैं।” केजरीवाल आगे बोले कि सारे दिल्लीवाले आज कह रहे हैं कि मोदी जी दिल्ली के लिए हानिकारक हैं। दिल्ली वालों से पूछ के देखिए। वह (पीएम) दिल्ली के ही नहीं बल्कि देश के हर काम में टांग अड़ाते हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top