लो हो गया फाइनल .... अब तो कांग्रेस का जितना तय

0
Translate News:
साधु संत देश में कांग्रेस के लिए करेंगे प्रचार, बीजेपी देती है धोखा - आचार्य प्रमोद कृष्णम
   श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जयपुर में कहा कि देश के सभी साधु संत कांग्रेस के साथ खड़े हैं और वे पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. बीजेपी पर देश को धोखा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने सात प्रमुख चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पायी है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ''भारत के प्रमुख संतों से मेरी चर्चा हुई और उस चर्चा के पश्चात यह फैसला किया कि राजस्थान के चुनाव में कांग्रेस का प्रचार किया जाए.''
     आचार्य कृष्णम ने कहा कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं और इनके परिणाम भारत के भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे. उन्होंने कहा, ''देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब देश के संत बीजेपी का झूठ उजागर कर रहे हैं और कांग्रेस को हम खुला समर्थन देते हैं.''
     कृष्णम ने योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान को दलित बताए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर निर्माण, गोवध पर कानून लाने, कश्मीर से धारा 370 हटाने व बेरोजगारी समाप्त करने सहित अपने सात प्रमुख चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है.
     इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम और कम्प्यूटर बाबा ने मोदी सरकार एवं प्रदेश की बीजेपी सरकारों पर जमकर निशाना साधा था. आचार्य कृष्णम ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने जनता से वादा खिलाफी की है. इस बार इस सरकार को गिराना होगा और कांग्रेस को आगे लाना होगा. यदि कांग्रेस वादा खिलाफी करेगी, तो पांच साल बाद उसे भी गिरा दिया जाएगा.
     संत सम्मेलन ''नर्मदे संसद'' का आयोजन पटदर्शन संत समिति के अध्यक्ष संत कम्प्यूटर बाबा की अगुवाई में किया गया था. नर्मदे संसद में शिरकत करने अन्य प्रदेशों के भी संत पधारे थे. संतों के मुताबिक, शिवराज ने नर्मदा आयोग के गठन का झूठा दिलासा भी दिया था. स्वयं को नर्मदा पुत्र कहने वाले मुख्यमंत्री कलयुगी पुत्र की तरह मां नर्मदा को बेच रहे हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top