कच्चे घरों का अनोखा गाँव, यहाँ सरकार भी नहीं बना पाई पक्का मकान

0
Translate News:
    अजमेर/ राजस्थान।। राजस्थान के अजमेर जिले में ब्यावर के पास में स्थित है देवमाली गांव इस गांव में है देवनारायण जी का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिर यहां पर जितने भी गांव में घर हैं दिन में लोग रहते हैं वह सभी के सभी प्राचीन समय की तरह कच्चे मकान है। यह इस गांव की पहचान है एक कच्चे घरों का गांव दिखने में बहुत ही सुंदर है लेकिन ऐसा क्या कारण है कि इस गांव में सभी के सभी घर कच्चे हैं कोई व्यक्ति क्यों पक्का घर नहीं बनाता?  
     चाह कर भी मोदी सरकार भी इस गांव में पक्का घर नहीं बनवा सकती क्योंकि इस वीडियो में इसका आपको जवाब मिलेगा की इसका क्या कारण है? साथ ही इस गांव की जमीन किसी भी व्यक्ति के नाम पर नहीं है पूरा का पूरा गांव मंदिर की जमीन पर बसा हुआ है। गांव में एक ही व्यक्ति का परिवार रहता है, 300 घरों का परिवार और यह सदियों से चला आ रहा परिवार है और इस गांव में गुर्जर जाति के अलावा अन्य किसी जाति के लोग नहीं रहते हैं। 
    अगर बाहर का कोई व्यक्ति यहां जमीन खरीदना चाहे तो चाह कर भी नहीं खरीद सकता क्योंकि सारी जमीन तो गांव के मंदिर के नाम है। इस गांव में जब हम गए मंदिर के दर्शन किए बहुत ही खूबसूरत दृश्य देखा पहाड़ी से लेकिन जब रात हुई तो हम इस गांव के बीचों-बीच जो खाली मैदान गांव का चौराहा मुख्य है वहीं पर खुले में सो गए ऐसा सुंदर सुरक्षित गांव कहीं नहीं देखा गांव के लोगों से बातचीत की उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की जो स्कीम है उसका लाभ इस गांव को मिलता है और यहां अगर घर बनाने के लिए पैसे आते हैं तो भी उनसे कच्चे घर ही बनाए जाते हैं और टॉयलेट के पैसे आए उसके भी कच्चे टॉयलेट ही बनाए गए लेकिन फिर भी गांव में आपको कई जगह एकदम पक्के सीमेंट बजरी से बने हुए परिसर मिलेंगे वह क्या है और किसने और क्यों बनवाए यह आप इस वीडियो में देखेंगे साथ ही आप गांव में गांव की जिंदगी देखेंगे खूबसूरत कैसे लोग जीते हैं ?
 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top