फ्लाइंग किस देना पड़ा महंगा, इस शख्स को मिली 3 साल की सजा

0
Translate News:
Image result for jail for flying kiss    एक शादीशुदा महिला को फ्लाइंग किस देकर परेशान करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. पंजाब के मोहाली की एक अदालत ने महिला की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई और 3000 रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया हैं.
    मामला मोहाली के फेस 11 इलाके का है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी विनोद उनके ऊपर वाली मंजिल में रहता है और जब भी पड़ोसी से उसका सामना होता है तो वह बार-बार उसे फ्लाइंग किस करके परेशान करने लगता है. कई बार मना करने के बावजूद आरोपी विनोद अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था. महिला ने अपने पति से भी इस बारे में शिकायत की थी. 
      जिसके बाद आखिर में परेशान होकर महिला ने पुलिस स्टेशन फेस 11में शिकायत दी. महिला ने बताया कि आरोपी ने एक बार उसकी बाजू पकड़ने की भी कोशिश की. आरोपी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था और ताने भी मारता था.
     दूसरी तरफ आरोपी ने भी महिला और उसके पति पर मारपीट का आरोप लगाया था. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें मिलने के बाद क्रॉस एफआईआर दर्ज की. इसके बाद मामला कोर्ट में जा पहुंचा. जहां सबूत ना मिलने की वजह से कोर्ट ने पीड़िता और उसके पति को बरी कर दिया. जबकि, आरोपी विनोद को कोर्ट ने 3 साल की कैद और जुर्माना भरने की सजा दे दी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top