जब राहुल गांधी को उनके समर्थक ने सबके सामने किया "Kiss"

0
Translate News:
Image result for rahul gandhi kissed by some one in kerala   वायनाड।। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उस वक्त एक असहज स्थिती का सामना करना पड़ा जिस वक्त अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के चार दिवसीय दौरे गए थे। वैसे वायनाड की जनता राहुल गांधी को अपने बीच पाकर बेहद खुश भी है। यह उस वक्त देखने को भी मिला, जब राहुल गांधी के एक समर्थक ने उन्हें गाल पर किस किया।
   दरअसल, बुधवार को राहुल गांधी वायनाड के एक इलाके में लोगों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वह अपनी गाड़ी में बैठे थे। तभी एक समर्थक उनसे हाथ मिलाने पहुंचा। हाथ मिलाने के बाद वह राहुल गांधी के गाल चूमने लगा। इस दौरान राहुल गांधी थोड़ा असहज भी दिखे, हालांकि बाद में वह उससे मिलकर आगे बढ़ गए।
    आपको बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वायनाड पहुंचे। वायनाड केरल में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक है। इस जिले के लगभग 50,000 लोगों ने राज्य सरकार की ओर से इस महीने की शुरुआत में लगाए गए राहत शिविरों में शरण ले रखी है।
     सांसद राहुल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और संभावना है कि वह 30 अगस्त को दिल्ली लौट जाएंगे। दिन के पहले पड़ाव में राहुल राहत शिविरों में गए और चुंगम थलाप्पुज्हा गांव के सेंट थॉमस चर्च में ठहरे हुए बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच उन्होंने राहत सामग्री बांटी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top