उचक्कों ने एसडीएम की जेब से भी उडा लिए 50 हजार रुपये

0
Translate News:
Image result for rampur uttar pradesh   प्रयागराज।। रामपुर में तैनात एसडीएम संगम लाल यादव की जेब काटकर शातिर चोर 50 हजार रुपये उड़ा ले गए। घटना तब हुई जब वह ई रिक्शे पर बैठकर प्रयाग स्टेशन से लौट रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
   पुलिस के मुताबिक, एसडीएम संगम लाल यादव वर्तमान मेें रामपुर जनपद में तैनात हैं। शुक्रवार को वह ट्रेन से प्रयागघाट स्टेशन पहुंचे। इसके बाद ई रिक्शे पर सवार होकर कर्नलगंज की ओर आने लगे। इसी दौरान एक लंबे कद का व्यक्ति भी ई रिक्शे पर बैठ गया। कर्नलगंज चौराहे के पास पहुंचने पर वह ई रिक्शे से उतरकर वहां पहले से मौजूद अपने साथी संग भाग निकला।
    इसी दौरान भुक्तभोगी अफसर की नजर उनकी जेब की ओर गई तो वह स्तब्ध रह गए। जेब कटी थी और उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे। भुक्तभोगी अफसर शिकायत लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने फोन से इंस्पेक्टर कर्नलगंज को घटना की मौखिक सूचना दी। उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खास बात यह रही कि जहां घटना हुई, वहां के चौकी इंचार्ज शाम तक इस घटना की जानकारी से ही इंकार करते रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top