सपा सांसद आजम खां की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम
Headline News
Loading...

Ads Area

सपा सांसद आजम खां की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम

    रामपुर/उत्तरप्रदेश।। सपा सांसद आजम खां की लंबे समय से अपने शहर में तूती बोलती रही है। वह नौ बार विधायक रहने के साथ ही चार बार प्रदेश सरकार में कई-कई विभागों के मंत्री रहे हैं, लेकिन अब मुसीबत में फंसे हैं तो उनके विरोधी उन पर इनाम भी घोषित करने लगे हैं। अब बाबू अली खां ने उनकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
    आपको बता दें कि आजम खां रामपुर शहर से 1980 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद एक चुनाव को छोड़कर जीतते रहे। 1996 में विधानसभा चुनाव हारे तो सपा ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बना दिया था। प्रदेश में जब भी सपा की सरकार बनी तो उन्हें महत्वपूर्ण विभागों का मंत्री बनाया गया। नेता विरोधी दल भी बने। इस बार लोकसभा सदस्य भी बन गए। अब उनके खिलाफ हत्या, लूटपाट, जमीन कब्जाने, मकान तोड़ने, भैंस चोरी, गाय चोरी, किताब चोरी, बकरी चोरी के भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुराने और नए मिलाकर मुकदमों की संख्या 80 के पार हो गई है। पिछले ढाई माह से रामपुर की जनता के बीच भी नहीं आ पा रहे हैं। केवल बकरीद के दिन नजर आए थे। इसके बाद अखिलेश यादव रामपुर आए तब भी वह नजर नहीं आए।
    अब उनके विरोधी भी खुलकर सामने आ रहे हैं। उन पर मुकदमे करा रहे हैं और इनाम भी घोषित कर रहे हैं। बाबू अली खां ने उनकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सपा शासनकाल में उनके मदरसे पर बुलडोजर चला दिया गया था और विरोध करने पर उन्हें जेल भेज दिया गया था।
   इसी तरह कांग्रेस नेता अरशद अली खां गुड्डू पहले ही आजम खां के करीबी पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments