गाड़ी पर भाजपा का झंडा, आगे रोब की नेम प्लेट और अंदर शराब की तस्करी

0
Translate News:
ऐसे हो रही शराब की तस्करी, बोतलों से भरी मिली भाजपा नेता की गाड़ी
    नवादा/बिहार।। बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक भाजपा नेता के गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. हालांकि गाड़ी भाजपा के किस नेता की है इसका पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
    बीती रात जिले के रजौली चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस किसी बड़े या रसूख वाले व्यक्ति की गाड़ी को चेक करने से गुरेज नहीं किया. इसी दौरान पुलिस ने एक भाजपा का झंडा लगे गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है.
    बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का बोर्ड व बीजेपी झंडा लगे गाड़ी को चेक किया तो वह दंग रह गई. गाड़ी के अंदर 43 कार्टन विदेशी शराब लदा था. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. मौका देखकर चालक फरार हो गया.
   थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि गाड़ी को थाना लाया गया है. वाहन मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top