जब मंत्रीजी गए थे मृतक के घर संवेदना जताने, और खानी पड़ी थी थप्पड़

0
Translate News:
   खुंटी/झारखंड।। मृतक के घर संवेदना जताने पहुंचे मंत्रीजी को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। आक्रोशित मृतक की बेटी ने मंत्रीजी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। बेचारे मंत्रीजी वहां चुपचाप लौट पड़े। मामला झारखंड का है।    
   दरअसल झारखंड के खुंटी जिले में कुछ दिन पूर्व बीजेपी नेता मागो मुंडू, उनकी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हथियारबंद अपराधियों ने मागो मुंडू, उनकी पत्नी और बेटे को गोलियों से भून डाला था। घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
   जिस पर सूबे के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा परिजनों से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्हें मुंडू के परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री नीलकंठ मुंडा को देखते ही मृतक मागो मुंडू की पुत्री पर्मिला मुंडू अपना आपा खो दी और उन पर थप्पड़ चला दिया। 
   मंत्री पर अचानक चले थप्पड़ को देख वहां पर मौजूद अधिकारी व पदाधिकारी भी भौचक्क रह गए। बाद में नीलकंठ मुंडा वहां से चुपचाप लौट गए। 



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top